फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से आज दीक्षित होंगे मालवीयंस

Sat, 10 Sep 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान दीक्षांत समारोह की वेशभूषा में एमएमएमयूटी के विद्यार्थी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी रविवार को यूनिवर्सिटी बनने के बाद अपने पहले बैच के एमबीए और एमटेक विद्यार्थियों को दीक्षित करेगी। कोर्स उत्तीर्ण करने वाले इन विद्यार्थियों को दीक्षित करने की रवायती जिम्मेदारी राज्यपाल राम नाइक निभाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे की मौजूदगी समारोह को गौरव प्रदान करेगी। सहस्त्रबुद्धे दीक्षांत भाषण के माध्यम से युवाओं को भविष्य की राह दिखाएंगे।
विज्ञापन


पहले दीक्षांत समारोह के लिए यूनिवर्सिटी की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर को चमका दिया गया है। रजत जयंती द्वार से मुख्य समारोह स्थल बहुउद्देश्शीय सभागार तक भव्य साज सज्जा की गई है। गणमान्य जनों के आगमन के चलते परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। आयोजकों को अब उस वक्त का इंतजार है जब तय समय पर दीक्षांत की शुरुआत होगी। मुख्य समारोह के दौरान कोई चूक न हो, इसे लेकर शनिवार की शाम कुलपति प्रो. ओंकार सिंह की मौजूदगी में रिहर्सल हुआ, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक उसी परिधान में शामिल हुए जिसमें उन्हें मुख्य समारोह का हिस्सा बनना है।

 पहले दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र 2014-16 के दौरान एमटेक और एमबीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को परास्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही एमबीए के अलावा एमटेक की अलग-अलग ब्रांचों के सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को कुलपति स्वर्ण पदक और दो अन्य को सर्टिफिकेट आफ मेरिट देकर सम्मानित किया जाएगा। कुलाधिपति राम नाइक की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में सूबे के प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) फरीद महफूज किदवई की मौजूदगी बतौर विशिष्ट होगी। दीक्षांत कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने शनिवार को कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें