फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कई घटनाओं का हुआ पर्दाफाश

Fri, 15 Nov 2019 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गगहा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पकड़े गए लुटेरों की पहचान अनुराग यादव, बृजेश गोस्वामी और मनीष यादव के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गगहा थानेदार जगतनारायण सिंह अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कुछ बदमाश रकटह की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान गोबरहिया मोड पर दो बाइक पर छह बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस बीच तीन बदमाश फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने दौड़ाकर तीन बदमाशों गगहा के महुराई जलपाई निवासी अनुराग यादव, बेलादार निवासी बृजेश गोस्वामी और रियांव निवासी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक चाकू, दो बाइक, कारतूस, पंच व लूट के 2900 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों ने पूछताछ में 16 अक्तूबर 2019 को इलाके में हुई 24 हजार रुपये की लूट में शामिल होना स्वीकार किया। एसपी साउथ ने बताया कि फरार होने वाले बदमाशों की पहचान अंकित यादव, अमन गिरी और दीपक उर्फ सतीश यादव के रूप में हुई है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाशों के पकड़े जाने से लूट की चार घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें