फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन लेट है तो अतिरिक्त शुल्क देकर मसाज चेयर पर कर सकते हैं आराम, रेल यात्रियों को मिलेगी सेवा

Sun, 03 Mar 2019 06:56 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Indian Railway
विज्ञापन

अगर आपकी ट्रेन लेट है या आप समय से पहले ही स्टेशन आ गए हैं तो कुछ अतिरिक्त शुल्क देकर घंटे के हिसाब से आराम कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मसाज चेयर पर बैठने को मिलेगा और मनोरंजन के लिए टीवी, चाय, कोल्ड ड्रिंग्स की सुविधा मिलेगी। यहां अत्याधुनिक एग्जिक्यूटिव लाउंज खोलने की तैयारी चल रही है। रेल प्रशासन ने नक्शा तैयार की स्वीकृति के लिए डीआरएम लखनऊ को भेजा है।

विज्ञापन


अत्याधुनिक एग्जिक्यूटिव लाउंज को फूड प्लाजा के बगल में अपूर्वा के भवन में खोला जाएगा। यहां फूड कोर्ट के साथ ही मसाज चेयर लगाए जाएंगे। लाउंज में नहाने-धोने से लेकर खाना-नाश्ता सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेगी। कपड़े बदलने के लिए वॉश रूम की सुविधा भी होगा। इस सुविधा के लिए प्रति घंटे की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा। इसे शुरू करने को लेकर रेल प्रशासन और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। अगले महीने से काम शुरू किया जा सकता है।

एक बार निशुल्क चाय 
एग्जिक्यूटिव लाउंज में यात्रियों को एक बार चाय या काफी निशुल्क मिलेगा। प्रवेश करते ही टोकन लेकर चाय या काफी ले सकेंगे। लाउंज में इसके लिए एक मशीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें