फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 17 Sep 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एलाइजा टेस्ट में तीन और मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। अब तक गोरखपुर और आसपास के कुल 18 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। कुछ मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है तो कुछ को एहतियात और दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को हुई जांच में गोला की चार वर्षीय सान्या पुत्री राजकुमार, खजनी के अनूप और कैंट दाऊदपुर के राहुल में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक का इलाज जिला अस्पताल में तो दूसरे का प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में अब तक 96 का एलाइजा टेस्ट किया गया, जिसमें 18 मरीज डेंगू के पाए गए। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। सीएमओ ने जहां स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था को चुस्त रखने का आदेश जारी किया है। वहीं एसआईसी भी जिला अस्पताल की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।  प्रमुख लक्षण 0 तेज बुखार जो 3 से 7 दिन तक रह सकता है
विज्ञापन

0 जी मचलाना या उल्टी होना
0 सिर, आंखों, बदन, जोड़ों में दर्द
0 शरीर में लाल चक्कते पड़ना
0 भूख न लगना
0 चिड़चिड़ापन महसूस करना
0 ब्लड प्रेशर में गिरावट
0 गंभीर स्थिति में आंख या नाक से खून आना डेंगू से बचाव 0 घर और आस-पास पानी एकत्र न होने दें
0 साफ. सफाई का विशेष ध्यान दें
0 घरों में बर्तन में पानी ढक कर रखें
0 कूलर, गमले का पानी रोज बदलते रहें यदि जरूरत न हो तो कूलर में पानी भर के न रखें
0 ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर के अधिकतम हिस्से को ढक कर रखें
0 घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें