फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में परिवार को गोलियों से भूना, तीन की मौत

Thu, 07 Mar 2013 03:37 PM IST
गोरखपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में गोरखपुर जिले के गगहा कस्बे में बुधवार को हुए विवाद ने गुरुवार की सुबह खूनी रंग ले लिया। सुबह साढ़े पांच बजे बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें पति, पत्नी और बेटे मौत हो गई और दो अन्य बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, घटना से गुस्साएं गांव वालों ने गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर गगहा में जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंच गए है। जिसके घर वारदात हुई वह व्यापारी दुर्वासा गगहा कस्बे में किराना की दुकान चलाता है।

आसपास के लोगों का कहना है कि बुधवार को किराना की दुकान पर समान खरीदने को लेकर दुकानदार और आरोपी का विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे आरोपी असलहा लेकर दुकानदार के घर चढ़ गया। बाहर पहले उसने तीन लोगों को गोली मार दी। उसके बाद अंदर जाकर गोली मारी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किराना व्यापारी दुर्वासा, उसकी पत्नी प्रभावती और पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि पुत्र कन्हैया और आठ साल के पोते राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। हत्यारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें