फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट पर दिखाया कैंसिल, चलती रही ट्रेन

Mon, 13 Jun 2016 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामाख्या से श्री वैष्णो देवी कटरा जाने वाली (15655) कामाख्या वैष्णो देवी साप्ताहिक ट्रेन की सूचना रेलवे की वेबसाइट पर गलत प्रसारित की गई। ट्रेन चलती रही और बरौनी के बाद के स्टेशन पर ट्रेन को कैंसिल दिखा दिया गया। गलत जानकारी के चलते जहां कई लोगों की ट्रेन छूट गई वहीं काफी संख्या में यात्री सामान लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन


कामाख्या से ट्रेन सुबह 10.45 बजे चलकर दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर दूसरे दिन दोपहर 2.15 बजे पहुुंचती है। सोमवार को ट्रेन चार घंटे विलंब से चल रही थी। रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन को बरौनी के बाद डायवर्ट दिखाया गया, जबकि ट्रेन चल रही थी।

इसी ट्रेन से बृज श्रीवास्तव को नरकटियागंज में चढ़ना था। उन्होंने ऑनलाइन लोकेशन पर ट्रेन के न आने की सूचना देखकर अपना टिकट कैंसल करा दिया। बाद में उन्हें पता चला कि ट्रेन तो चल रही है। इसके बाद वे सामान लेकर जब तक स्टेशन पहुंचते, ट्रेन जा चुकी थी। गोरखपुर में ट्रेन शाम साढ़े छह बजे पहुंची और स्टेशन पर बाकायदा ट्रेन की आने की सूचना भी प्रसारित की गई, लेकिन बहुत सारे लोग ट्रेन की गलत सूचना पाकर टिकट कैंसल करा चुके थे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ट्रेन को गोरखपुर से होकर जाना था और ट्रेन गई भी है। ऑनलाइन गलत सूचना कैसे प्रसारित की गई, कहां से चूक हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें