। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लॉबी पर धरना दिया और आमसभा की। इसके बाद रैली भी निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में रनिंग स्टाफ ने भाग लिया। वहीं करीब 150 सदस्यों ने समस्याओं को लेकर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भी लिखा।
संगठन के महामंत्री जगत नारायण शाह और संयुक्त मंत्री विनय शर्मा ने कहा कि रनिंग स्टाफ के साथ छल किया गया है। पुरानी पेंशन स्कीम, न्यूनतम वेतन आयोग में सुधार न करने, न्यूनतम वेतन 26000 न करने का संगठन विरोध करता है। जिन मांगों पर आश्वासन मिला था वे भी पूरा नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से भी मुलाकात कर ज्ञापन दिया है। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है संगठन की जो मांगें हैं उसे पूरा कराया जाएगा।
सभा में एके गोस्वामी, जितेंद्र, अजय त्रिपाठी, अशोक यादव, विक्रम, कृष्ण कुमार, शिव पूजन वर्मा, अनिल दुबे, साईं गोपाल, संतोष शुक्ला, कोमल कुमार, राकेश, विश्व नंदन तिवारी, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।