फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 के पार पहुंचा डेंगू का आंकड़ा

Sun, 16 Oct 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आंकड़े पर नजर दौड़ाई जाए तो अब तक इस बीमारी के चपेट में आए लोगों की संख्या डेढ़ सौ पार कर चुकी है। वहीं चार नए संभावित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। डेंगू की दहशत के बीच ही चिकनगुनिया के भी मरीजों का आना शुरू हो गया है। हालांकि अस्पताल में चिकनगुनिया का एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है, जबकि दूसरे मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के जेई लैब में अब तक 587 मरीजों के सैंपल का एलाइजा टेस्ट किया जा चुका है, जिसमें 168 सैंपल पॉजीटिव पाए गए। इसमें 100 मरीज गोरखपुर के, जबकि 68 दूसरे जिलों के हैं। शहरी क्षेत्र के मरीजों की संख्या 33 पहुंच चुकी है। जिला अस्पताल में 11 डेंगू तथा 1 चिकनगुनिया के मरीजों का इलाज चल रहा है। वार्ड में अब तक 53 मरीज भर्ती हो चुके हैं।

एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि डेंगू वार्ड में इलाज की व्यवस्था की गई है। मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जा रही है। चिकित्सक लगातार मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। सभी मरीजों को मच्छरदानी में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें