फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Mon, 17 Oct 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती विश्व बैंक की टीम। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
 विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से एनबीएच के तहत जिला अस्पताल में हो रहे कामों की पड़ताल के लिए सोमवार को विश्व बैंक की टीम जिला अस्पताल पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कराए गए कामों की जानकारी ली।
विज्ञापन


 टीम ने इमरजेंसी वार्ड, बर्न वार्ड, फीमेल सर्जिकल, जनरल ऑपरेशन थियेटर, चिल्ड्रेन वार्ड, आरडीसी, एसआरएल लैब, मेल सर्जिकल आदि का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के अधिकारियों व चिकित्सकों से यह भी जानने का प्रयास किया कि एनएबीएच के तहत कराए जा रहे कार्याें का मरीजों को कितना लाभ मिल रहा है। सुविधाएं पहले से कितनी बढ़ी हैं। अभी और क्या जरूरत है जिसे पूरा किया जाना चाहिए। टीम में लखनऊ, दिल्ली तथा मैक्सिको के सदस्य शामिल थे। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एचआर यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. एके श्रीवास्तव टीम के साथ रहे। डीएम ने निरीक्षण किया सोमवार को डीएम संध्या तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड को देखा। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानने के बाद ओपीडी हाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी उन्हें कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें