फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति का अपराधीकरण चुनौती : आदित्यनाथ

Tue, 21 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड के पास आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते सदर सांसद महंत आदित्यनाथ। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
 भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण एवं अपराधियों का व्यवसायीकरण लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। प्रदेश अगर विकास के पैमाने पर सबसे पीछे है तो उसका कारण है राजनीति में भ्रष्ट और पदलोलुप लोगों का आना।
विज्ञापन

उन्होंने यह बातें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों मेंआयोजित जनसभाओं के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति में ईमानदार, चरित्रवान एवं सघर्षशील जनप्रतिनिधि का चुनाव होना चाहिए। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इन सभी दलों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में राजनीति का अपराधीकरण किया है। अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को जाति , धर्म भाषा में बाटकर समाज के ताने बाने को छिन्न भिन्न किया है। सेकल्युरिजम के पाखंड का पर्दाफाश होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले गांव, गरीब, किसान की बात करती है। नौजवानों के लिए नीतियां बनाने की बात करती है। लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की बात भाजपा ही करती है। कहा कि मोदी सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम काल बन कर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें