फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगी जांच, जब फोन नंबर गलत

Tue, 21 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में बहाना बनाना परेशानी का कारण बन सकता है। बीते रविवार को सीडीओ मन्नान अख्तर ने इस बाबत आदेश भी दिया था। जिले से कुल 191 ऐसे सरकारी कर्मचारियों को चिह्नित किया गया था जिन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर खुद को बीमार बताया था। बचे 169 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार को होना है, जिसकी सूचना उन्हें फोन से दी जानी थी। लेकिन इनमें करीब 30 ऐसे कर्मचारी हैं जिनका फोन या तो बंद हैं या तो रिपोर्ट पर गलत नंबर लिखा है।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में सरकारी कर्मचारियों का खुद को बीमार बताकर चुनावी ड्यूटी से बचने का जुगाड़ इस बार नहीं चल पाएगा। इस बाबत सीडीओ मन्नान अख्तर ने पहले ही आदेश जारी कर रखा है। लेकिन कुछ सरकारी कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्होंने पहले ही इसका काट ढूंढ लिया था। सीएमओ दफ्तर में ऐसे 191 कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट भेजी गई है। इसकी जांच मेडिकल बोर्ड की टीम को करनी है। शुरुआती 22 कर्मचारियों में 10 तो फिट मिले हैं। बाकी 12 की मेडिकल रिपोर्ट सही थी। वहीं, बचे 169 जिनका स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार को होना है उनमें लगभग 30 ऐसे हैं जिनका फोन बंद मिला या फिर उन्होंने गलत नंबर लिखा है।

जिनका नंबर गलत दर्ज है उनपर कार्रवाई को लेकर अधिकारी भी कुछ साफ नहीं बोल पा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को सूचित किए जा चुके 139 कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड के सामने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बोल दिया गया है। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। जितने कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें