फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाम लगा तो थानेदार, चौकी इंचार्ज नपेंगे

Wed, 27 Jul 2016 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
जुबिली चौक पर लगा जाम। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए आईजी की मुहिम में अगर पुलिस फेल हुई तो अब कार्रवाई होगी। बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए की गई कार्रवाई की हकीकत जानने निकले आईजी को खामियां ही खामियां मिलीं। नाराज आईजी ने सीओ, थानेदार, चौकी इंचार्ज को तलब कर चार दिन की मोहलत दी है। उन्होंने साफ कहा है कि सोमवार को वह फिर से जाम की हकीकत जानने निकलेंगे और अगर खामियां मिलीं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


मंगलवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन व असुरन क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर बीते दिनों दिए निर्देश का रिजल्ट जानने निकले थे। पुलिस वालों को इसकी जानकारी थी तो सब कुछ चाक-चौबंद मिला। मगर बुधवार को जब बिना बताए ही आईजी सड़क पर निकले तो कई कमियां सामने आ गईं। काली मंदिर, मोहद्दीपुर व कूड़ाघाट जहां भी आईजी पहुंचे वहां कमियां ही मिलीं। मोहद्दीपुर में कार सज्जा व कार की दुकानों ने सड़क की पटरी पर काफी दूर तक कब्जा कर लिया था। वहीं चौराहे पर गाड़ियां पास कराने की पुलिस का तरीका ठीक नहीं था। काली मंदिर के पास भी यही हाल था।

रेलवे स्टेशन के बाहर आराम से टैक्सी, ऑटो व बसें सवारियां भर रही थीं। रोडवेज की बसें सड़क पर ही खड़ी कर कंडक्टर व चालक चाय पीने चले गए थे। धर्मशाला चौराहे पर पुल के नीचे चौराहे पर ऑटो खड़ीकर सवारियां भरी जा रही थीं। इसके चलते वहां जाम लगा था। गिरधरगंज बाजार व असुरन पर अतिक्रमण जरूर हटा था, मगर ऑटो के चलते जाम लगा हुआ था। हालात देखने के बाद आईजी ने सीओ कैंट व सीओ गारेखनाथ के साथ दोनों थानेदारों व सभी चौकी इंचार्जों को चार बजे तलब किया। उन्होंने सभी लोगों को अवैध कब्जा हटाने, ऑटो, टैक्सियों व बसों को स्टैंड के अंदर ही खड़ा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें