दो दिनों तक मौसम में नरमी के बाद शुक्रवार को अचानक पारा 42 के करीब पहुंच गया। धूप का असर इस कदर था कि लोग गर्मी से बेहाल थे। एक सप्ताह पूर्व तापमान 42 पार कर गया था तो लग रहा था कि मौसम अभी और गर्म होगा।
विज्ञापन
पर दूसरे दिन से गर्मी में कमी आने लगी तो मौसम कुछ नम होगा। शुक्रवार को फिर 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ तो आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई। सड़कों पर पैदल चलने वाले से लेकर दो पहिया वाहन वालों के लिए गर्मी काफी कष्टदायी रही। शुक्रवार से लगन शुरू होने के कारण जिनके यहां शादी है गर्मी से काफी परेशान हैं।