फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएगी देश की पहली निजी ट्रेन तेजस

Fri, 20 Sep 2019 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
तेजस ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली तक जाने वाली देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को गोरखपुर आएगी। लखनऊ से ट्रेन सुबह 6.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तेजस एक्सप्रेस में आईआरसीटीसी और रेलवे के अफसर भी आएंगे और बारीकियां परखेंगे।

विज्ञापन

.
तेजस एक्सप्रेस को चार अक्टूबर से लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित की जाने वाली इस ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। ट्रेन चलाने के पहले इसका ट्रायल लखनऊ से गोरखपुर के बीच किया जाएगा।

लखनऊ से दिल्ली के बीच पाथ पर समय नहीं मिलने के कारण इसका ट्रायल गोरखपुर से कराया जा रहा है। ट्रेन में आईआरसीटीसी के सीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव, लखनऊ मंडल के एडीआरएम और सभी ब्रांच अफसर भी आएंगे। रास्ते में गति के साथ अन्य खूबियां भी जांचेंगे। ट्रेन खाली ही आएगी। देखा जाएगा कि ऑटोमेटिक डोर खुल रहा है कि नहीं, प्रत्येक कोच में एलईडी पर स्टेशन का लोकेशन सही है कि नहीं आदि सुविधाएं जांचेंगे।
विज्ञापन


758 यात्री करेंगे सफर

तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास की वातानुकूलित चेयर कार होगी जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें