फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से इंटर कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी की तैयारी

Fri, 26 May 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन
जिले के सभी इंटर कॉलेजों में एक अगस्त से बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। स्कूल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में ये मशीनें लगाई जाएंगी। इसका खर्च खुद विद्यालय प्रबंधन को उठाना है। खास बात यह है कि जिन स्कूलों में यह व्यवस्था नहीं शुरू होगी, वहां के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेजों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने और शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने के मकसद से प्रदेश सरकार ने बायोेमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया है। डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर सीसीटीवी कैमरा और बायोमेट्रिक मशीन 25 जुलाई तक लगाने को कहा गया है। बजट शासन से नहीं मिलेगा, बल्कि इसका इंतजाम विद्यालय प्रबंधन को करना है। इसे लगाने के बाद रसीद के साथ एक प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य को देना होगा। उसी के आधार पर वेतन जारी किया जाएगा। सभी विद्यालयों की चेकिंग कराकर सत्यापन भी कराया जाएगा।

इंटर कॉलेजों की स्थिति 
राजकीय विद्यालय  : 20
एडेड विद्यालय      : 117
वित्तविहीन विद्यालय : 288

परीक्षा केंद्र के लिए सीसीटीवी कैमरा जरूरी
यूपी बोर्ड की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा होगा। परीक्षा की निगरानी और मानीटरिंग सीसीटीवी कैमरे से पर्यवेक्षक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें