विद्यालय से नदारद होने पर तीन शिक्षकों का रुका वेतन
गोरखपुर। जिला समन्वयक मिड डे मील ने बृहस्पतिवार को खोराबार ब्लॉक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिक्टौर का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना दिए विद्यालय से अनुपस्थित तीन शिक्षक, दो शिक्षामित्र समेत एक-एक अनुचर और अनुदेशक का वेतन बाधित कर दिया है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिक्टौर की जांच के दौरान सहायक अध्यापक ज्योत्सना मिश्र, आभा तिवारी, शंभू शरण शुक्ल, अनुदेशक सरोज चौधरी, अनुचर सूर्यवंशी विक्रम सिंह और प्राथमिक विद्यालय सिक्टौर की शिक्षामित्र कंचन सिंह और सत्यनारायण निषाद का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है।