लंबित मांगों के लिए शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
गोरखपुर। राजकीय शिक्षकों के अनियमित वेतन बजट को समय से उपलब्ध कराने, रिक्त पड़े 90 प्रतिशत प्रधानाचार्यों के पदों पर पदोन्नति किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया।
जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि शासन की ओर से शिक्षकों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री किरन कुमार आरेतो, संतराज यादव, जगत बिहारी मिश्र, ओम कुमार मिश्र, आरएन भारती, अनिरुद्ध यादव, जय प्रकाश, सुनील कुमार राय, प्रदीप कुमार कुशवाहा, डॉ. राजेश पति त्रिपाठी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मोलेश्वर पांडेय, दुर्गेश यादव, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।