फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते में टीबी से दूसरी मौत , हड़कंप

Thu, 28 Jan 2016 09:56 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक मंदित आश्रयगृह में एक युवक की टीबी से मौत पर हड़कंप मच गया। पिछले तीन हफ्ते में टीबी से मौत का यह दूसरा मामला है। हालांकि, अभी आश्रयगृह प्रभारी किसी भी लापरवाही से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


नार्मल कैंपस स्थित मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केंद्र में 18 वर्षीय गुड्डू टीबी से पीड़ित था। बृहस्पतिवार को हुई दूसरी मौत ने आश्रयगृह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि जिला अस्पताल से एक डॉक्टर नियमित रूप से जांच करने आते हैं। 18 जनवरी की रात में गुड्डू की तबीयत खराब हो गई थी।

उसे सांस लेने में तकलीफ  थी। संचालकों ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां इलाज के दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। 20 जनवरी को उसे मेडिकल कॉलेज रेफ र किया गया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें