फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप रहेगी, रात होगी कोहरे के नाम

Tue, 26 Jan 2016 02:10 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले शुरू हुआ शीतलहर का असर अभी कुछ दिन और रहेगा। दिन में धूप से राहत मिलेगी, लेकिन शाम को कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दिन और रात के मौसम के बदले रुख के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बढ़ेगा, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होगा। चिकित्सक इससे सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


चार दिन की धुंध के बाद रविवार ही नहीं सोमवार को भी धूप निकली। सुबह हालांकि मौसम के रुख से एकबारगी लोग डर गए, लेकिन 10 बजे के करीब धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सुबह के मौसम को देखते हुए कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। हालांकि धूप के बाद भी पूरे दिन गलन का अहसास बना रहा। मौसम विशेषज्ञ शफीक अहमद ने बताया कि 26 जनवरी को उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है, लेकिन इसका असर ठंड के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिन में तो धूप निकलने की संभावना है लेकिन रात में कोहरे से दिक्कत बढे़गी। शीतलहर का प्रकोप फिलहाल बरकरार रहने के आसार हैं।

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजकिशोर सिंह ने तापमान के उतार-चढ़ाव से सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लोग इसे लेकर किसी भ्रम में न पड़ें। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें