फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
मोहद्दीपुर में खुदकुशी करने वाला युवक हरिमोहन बच्चों के साथ। फाइल फोटो
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

गोरखपुर। घरेलू कलह से आजिज आकर सोमवार की रात 9 बजे के करीब रिटायर्ड बैंक मैनेजर के पुत्र व प्रापर्टी डीलर हरिमोहन (38) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी, मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और हरिमोहन को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है। शुरुआती जांच में पिस्टल अवैध बताई जा रही है।
घटना कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में श्री टाकीज के पीछे स्थित कॉलोनी में हुई। एक बैंक से मैनेजर पद से रिटायर हुए सूर्य नारायण मिश्रा मोहद्दीपुर में दो बेटे और पत्नी के साथ मकान बनवाकर रहते हैं। बड़ा बेटा सुशील मिश्रा विदेश में रहता था और छोटा बेटा हरिमोहन जमीन खरीद फरोख्त का काम करता था। दोनों का परिवार अलग रहता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंद्रह दिन पहले सुशील करीब पंद्रह दिन पहले घर आए और किसी बात पर मां से उनका विवाद हो गया था। सोमवार की सुबह भी मां और बड़े बेटे में विवाद हुआ। मां के करीब होने की वजह से छोटा बेटा हरिमोहन इससे आहत था। फिर उसका पत्नी सीमा से भी मछली बनाने को लेकर विवाद हो गया। घर के ऊपरी मंजिल पर स्थित व्यायामशाला में गए और खुद की कनपटी पर 9एमएम पिस्टल से गोली मार ली।
विज्ञापन

...
दो बच्चों का पिता था मृतक
मृतक हरिमोहन की बड़ी बेटी अनुष्का (8) और छोटा बेटा आदित्य (6) है। दोनों पढ़ाई कर रहे है।
कोट
पारिवारिक विवाद में युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। पिस्टल अवैध है या लाइसेंसी इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए गए हैं।
बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें