फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से बताया मतदान का महत्व

Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जागरूकता रैली में झांकी भी निकाली गई। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इस दौरान निकली झांकियां आकर्षण का कें द्र रहीं। एनएस चिल्ड्रेन एकेडमी, न्यू कालोनी, माधोपुर, सूरजकुंड की ओर से निकाली गई रैली को एडीएम लवकुश त्रिपाठी ने सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया की झांकियाें ने लोगों को प्रभावित किया। छह ट्रॉलियों पर सजी झांकी में ईवीएम, एटीएम, टेबलेट, स्वाइप मशीन, कंप्यूटर के आधुनिक भारत में योगदान को दिखाया गया। रैली सुभाषचंद्र बोस नगर चौराहे से होते हुए ग्रीन सिटी, गोरखनाथ ओवरब्रिज से होकर गोलघर के इंदिरा बाल विहार पहुंची।

रैली में शामिल लोग मतदान सबका अधिकार, बदले में न लो उपहार, बेटी ईश्वर की वरदान, बेटी के बिन सब जग वीरान, 21वीं सदी की यही पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार, धरती माता करे पुकार, आसपास का करो सुधार आदि नारे लगा रहे थे। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य वर्तमान समस्याओं और उनके समाधान, अधिकार और देश की उपलब्धियों को जनता के बीच लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें