फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की कार पर पथराव, अफरातफरी

Sun, 19 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज में बोर्ड परीक्षा से वंचित किए जाने से नाराज विद्यार्थियों ने शनिवार को बापू इंटर कॉलेज समेत वहां के प्रधानाचार्य की कार पर पथराव कर दिया। गनीमत रही कि पथराव मेें प्रधानाचार्य बाल-बाल बच गए। अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बिगड़ता देख हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

बापू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट का प्राइवेट फॉर्म भरे 29 छात्रों का परीक्षा केंद्र्र बढ़या चौक स्थित अमर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया था। 16 मार्च को जब छात्र परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे तो केंद्राध्यक्ष को छात्रों के प्रवेश पत्र में कई गड़बड़ियां मिलीं। उन्होंने छात्रों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से प्रवेश पत्र को प्रमाणित कराने की चेतावनी देते हुए पहले दिन परीक्षा में शामिल होने दिया। शनिवार को द्वितीय पाली में हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में छात्र प्रवेश पत्र को बिना प्रमाणित कराए ही पहुंच गए। इस पर उन्हें केंद्राध्यक्ष ने परीक्षा से बाहर कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने बापू इंटर कॉलेज पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें