फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में ग्यारहवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
सहजनवां में हत्या किए गए राहुल के रोते विलखते परिजन।
विज्ञापन
सहजनवां में ग्यारहवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)। इलाके के मईला गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे ग्यारहवीं के छात्र राहुल (18) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर ही चप्पल, डिब्बा और आपत्तिजनक वस्तु मिली। मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले। घटना की सूचना पर सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मईल गांव निवासी बेचन प्रसाद ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी जयंती ननद के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्ती के मरवटिया गांव चली गई थीं। बेचन के मोबाइल फोन पर धुरियापार के भट्टे से फोन आने पर ईंट लेकर ट्रैक्टर से गोरखपुर चले आए। बेटा राहुल और छोटी बेटी ही घर पर मौजूद थी। राहुल पिता के जाने के बाद अकेले ही बरामदे में सोया था। फिर राहुल भी अचानक उठाकर चला गया। पिता लौटे तो राहुल घर पर मौजूद नहीं था। उसी बीच भोर में गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पीछे उसका शव मिला। गले पर कसे जाने का निशान था। उसकी जेब से एक प्रेमपत्र भी मिला है और शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। राहुल की मां का आरोप है कि उनके बेटे का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था और उसके घरवालों ने ही बुलाकर हत्या कर दी है। पुलिस गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। मृतक के पिता की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें