बाबू के पद पर तैनात जसवंत सिंह बघेल का तबादला
- फोटो : Social Media
गोरखपुर जिला कृषि विभाग में बाबू के पद पर तैनात जसवंत सिंह बघेल का श्रावस्ती तबादला हो गया है। उक्त बाबू के अधीनस्थ जितनी भी अलमारियां थी उसकी चाभियां उक्त बाबू अपने अधिकारी को बिना दिए चले गए। जिसमें संबंधित विभाग की जरूरी कागजात और प्रपत्र मौजूद थे।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी जिला अधिकारी गोरखपुर को सभी तथ्यों से अवगत कराकर अलमारी को खोलने को कहा गया। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह को नामित करते हुए कृषि विभाग के संबंधित बाबू की अलमारी को खोलने के लिए निर्देश दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह संबंधित विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी और बाबू के सामने उक्त आलमारी के लॉक को तुड़वा कर कृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी को सभी कागज पत्रों के साथ आलमारी को सुपुर्द किया।