फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के स्टॉल पर भिड़े छात्रनेता

Sat, 03 Jun 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गेट पर भिड़ते छात्र नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी से छात्र नेताओं ने वोटरों को लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी फेर में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को रिझाने के चक्कर में छात्र नेताओं ने उन्हें परेशानी में डाल दिया। यूनिवर्सिटी के गेट पर दो छात्र संगठन अपने-अपने प्याऊ को छोड़ आमने-सामने आ गए। नारेबाजी से शुरू हुआ ये सिलसिला धीरे-धीरे नोकझाेंक में बदल गया। प्रॉक्टर और पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने छात्रनेताओं को समझाने की कोशिश की, मगर राजनीतिक लालसा के आगे उन्हें विद्यार्थियों की बेबसी नजर नहीं आई।
विज्ञापन


शुक्रवार से गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं शुरू हुई हैं। गर्मी को देखते हुए एबीवीपी और अंबेडकरवादी छात्रसभा ने विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी गेट के दोनों तरफ प्याऊ लगा रखे थे। विद्यार्थियों को पानी पिलाने के साथ ही छात्रनेता अपने-अपने संगठन से जुड़ने के लिए उनसे आग्रह भी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों में अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने के लिए नारेबाजी शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों गुटों के नेता एक-दूसरे के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। दोनों के बीच बढ़ती तकरार की सूचना पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और छात्रनेताओं को समझाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने।

नारेबाजी धक्कामुक्की में बदल गई। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच परीक्षा भी खत्म हो गई, जिससे कैंपस से बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों को प्रदर्शन के कारण पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इससे काफी देर तक परीक्षार्थी चिलचिलाती धूप में ही खड़े रहे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गेट से बाहर निकाला गया। प्रदर्शन का ये पूरा सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक विद्यार्थी परीक्षा देकर गेट से बाहर निकलते रहे। विद्यार्थियों के निकलने के बाद अपने आप ही दोनों पक्ष शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें