फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से जंग के लिए सड़क पर उतरे बच्चे

Thu, 18 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए महामारी बन चुकी इंसेफेलाइटिस ने यूं तो हर आयु, वर्ग के लोगों को अपना शिकार बनाया मगर इस बीमारी से काल के गाल में सर्वाधिक बच्चे समाए। आगे अब कोई और बच्चा इस बीमारी से जान न गवाएं, इसलिए बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे 48 स्कूलों के करीब पांच हजार बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल इस बीमारी के खात्मे का शंखनाद किया। कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम राजीव रौतेला समेत कई विभागों के अफसरों ने भी इस रैली में शामिल होकर बच्चों की हौसला आफजाई की। 
विज्ञापन


रैली को लेकर बच्चों के उत्साह का आलम यह था कि कलेक्ट्रेट से जब वे कतारबद्ध होकर निकले तो गोलघर, गणेश चौराहा, जिला पंचायत, हरिओम नगर होते हुए दोबारा रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर भी कुछ स्कूलों के बच्चे अभी परिसर से निकल ही रहे थे। रैली लगभग तीन किलोमीटर लंबी थी। इस बीमारी की पहचान और बचाव से जुड़े कई स्लोगन की तख्ती लिए बच्चों को देख हर कोई सड़क के दोनों किनारे ठहर गया। एक साथ कदम ताल मिलाते इन स्कूली बच्चों के जूतों की थाप की चर्चा भी होती रही।

कमिश्नर ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 15 से 20 मई तक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर समेत मंडल के दूसरे जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के भी स्कूलों, सभी ब्लाक और जिला मुख्यालयों से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। कहा कि इस बीमारी को शासन और प्रशासन गंभीर है। लगातार स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही प्रभावित इलाकों में पीने के शुद्ध पानी के लिए इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगाया जा रहा है। मेडिकल कालेज के साथ ही जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) पर सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराए गए हैं। 24 से पूरे मंडल में वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रैली में सरस्वती विद्या मंदिर तुर्कमानपुर, सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, राजकीय एडी कन्या इंटर कालेज, पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, लारेंस चिल्ड्रेन एकेडमी, कृष्ण कुमार कन्नोडिया रुस्तमपुर, मोहित कान्वेंट स्कूल, एवरग्रीन वर्ड स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, आरपीएम, राजकीय जुबली इंटर कालेज, कार्मल गर्ल्स इंटर कालेज, डीबी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें अपर निदेशक स्वास्थ्य, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, संयोजक बीके श्रीवास्तव, सीएमओ रवींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, फाइलेरिया अधिकारी सहित मंडलीय एवं जनपद स्तर के अधिकारी शामिल थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाली गई रैली
ग्रामीण इलाकों में भी इंसेफेलाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों ने गांवों में घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी। कई विद्यालयों में रैली के पहले शिक्षकों ने बच्चों के साथ चौपाल भी लगाई। इसमें भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


किस जिले में कितनी रैलियां निकलीं
गोरखपुर में   4458
कुशीनगर में  3350
देवरिया में    2993
महाराजगंज में 2350
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें