फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने स्मृति ईरानी का पुतला जलाया

Mon, 18 Jan 2016 08:58 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित शोध छात्र के आत्महत्या से गुस्साए डॉ. अंबेडकर छात्र युवा चेतना समिति से जुड़े छात्र सोमवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गेट पर इकट्ठा हुए। यहां मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा कि हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में पांच दलित छात्रों को केवल इसलिए निलंबित कर दिया गया क्योंकि वे सभी डॉ. अंबेडकर छात्र संगठन के सदस्य थे। दलित छात्रों पर लगाई जा रही पाबंदी ही आत्महत्या की वजह बनी। उन्होने आरोप लगाया कि यह घटना मानव संसाधन मंत्री के इशारे पर हुई है, इसलिए मंत्री और हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति के निलंबन की मांग करते हैं।

इस दौरान दीपक कुमार, बृजेश गुप्ता, दिवाकर कुमार, सत्यपाल चौधरी, संदीप राव, विजय प्रताप, पिंटू भास्कर, अजय कुमार, मुकुल प्रताप सिंह, बृजेश चंद्र, गोविंद गौतम, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें