फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को जागरूक किया

Fri, 03 Feb 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक कर मतदान के लिए जागरूक करते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से गुरुवार को पंत पार्क के सामने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने ‘दोस्ती के  गीतमैं गाता हूं, चले आओ मैं मतदान के लिए बुलाता हूं,’ गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक किया। सिद्धार्थ गौतम की ओर से स्वरचित गीत ‘आ गईल विधान सभा चुनाव चार मार्च को वोट करिया भइया’ प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों के  नुक्कड़ नाटक को सराहा। उन्होंने कहा कि गली चौराहे और व्यस्त इलाकों में नाटक एवं गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सकता है और मतदान के दिन होने वाली उदासीनता और छुट्टी मनाने जैसे भाव को भी दूर किया जा सकता है।

स्वयंसेवकों ने ‘एनएसएस की यही पुकार सब वोट करेंगे अबकी बार’ ‘एनएसएस ने ठाना है, वोटिंग करने जाना है’ नारे लगाकर जागरूकता फैलाई। विकास अधिक ारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि युवाओं को अपने इरादों पर कायम रहने की बात कही और कहा कि युवा खुद भी वोट करने के लिए जाएं और दूसरों को भी बूथों पर ले जाने का कार्य करें। इस दौरान प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि स्वयंसेवकों का मकसद अधिक से अधिक मतदान करना है। इस मौके पर लालजी मौर्य, अब्दुल कलाम, नितेश पासवान, शैलेश दुबे, राज कुमार, दीपिका चौरसिया, रविकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें