फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने टेंपो चालकों को पीटा, शीशे तोड़े

Thu, 07 Jan 2016 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काले रंग के टेंपो शहर में न चलने से नाराज छात्रों ने सिविल लाइंस के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सामने बुधवार को हरे रंग वाले टेंपो पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने कई टेंपो के शीशे तोड़ दिए, पर्दे फाड़ दिए। इस दौरान विरोध करने वाले कई चालकों की पिटाई भी की गई। इससे नाराज टेंपो चालकों ने सिविल लाइंस में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर रास्ता खुलवाया। चालकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

टेंपो चालक राजेश मौर्या, राम भजी, विजय यादव, संजीव कुमार, विनोद कुमार, रामानंद, विक्की गौड़, राघवेंद्र का आरोप है कि सिविल लाइंस के पास महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र सिविल लाइंस के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सामने हरे रंग वाले टेंपो को रोक कर शीशा तोड़ रहे थे। विरोध करने पर छात्रों के समूह ने टेंपो चालकों की पिटाई भी कर दी। छात्रों ने कई हरे टेंपो के शीशे तोड़े और पर्दे फाड़ दिए। इस घटना से नाराज टेंपो चालकों ने सिविल लाइंस में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद जाम खुलवाया। टेंपो चालकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ कैंट श्याम लाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन की जा रही है। टेंपो चालकों का आरोप एमपी स्कूल के छात्रों पर है।
टेंपो चालकों से मारपीट करने वाले छात्र एमपी स्कूल के नहीं थे। भीड़ देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को मैने ही सूचना दी थी। कुछ छात्र एमपी स्कूल की ड्रेस पहने जरूर थे, लेकिन वे हमारे स्कूल में नहीं पढ़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजन्म सिंह, प्रधानाचार्य, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें