फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान के घर पर किया पथराव, बेटों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान के घर पर पथराव, बेटे की पिटाई
विज्ञापन

महराजगंज में परसा मलिक थाने पर तैनात हैं दीवान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा के मोगलहा, तारानगरी कॉलोनी निवासी दीवान अजय सिंह के तीन बेटों को मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार की शाम को पीट दिया। घटना की तहरीर देने के लिए थाने जाने से नाराज होकर मनबढ़ों ने दीवान के घर पर दोबारा धावा बोल दिया। इस दौरान पथराव भी किया और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तारानगरी में घर बनवाकर रहने वाले अजय सिंह पुलिस में दीवान हैं और इन दिनों महराजगंज जिले के परसा मलिक थाने में डॉयल 100 में कार्यरत हैं। पत्नी और बच्चे तारानगरी में रहते हैं। दीवान के पड़ोस की एक लड़की के साथ बृहस्पतिवार की शाम को कॉलोनी के ही एक युवक ने छेड़खानी कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर युवती का भाई, दोस्त के साथ उलाहना देने आरोपी के घर गए तो उसने, उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसमें युवती के भाई और उनके दोस्त भारी पड़ गए। उस समय किसी तरह से मामला शांत हो गया और युवती के भाई, दोस्त के साथ घर लौट आए कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने दस दोस्तों के साथ युवती के घर चढ़ आया और अपशब्द कहने लगा। शोर सुनकर दीवान के पुत्र प्रशांत सिंह, विशाल सिंह, आदर्श सिंह बाहर निकले और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे। इस पर युवकों ने दीवान के पुत्रों पर हमला कर दिया। इसमें विशाल सिंह और आदर्श सिंह का सिर फट गया तथा प्रशांत सिंह भी घायल हो गए। रात में आठ बजे तीनों तहरीर लेकर थाने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने दीवान के घर पर धावा बोल दिया और पथराव करने लगे। उस समय उनके घर में कॉलोनी की कई महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें