फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लगेगी शहीद श्याम नारायन की प्रतिमा

Sun, 07 Aug 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
श्याम नारायण यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान श्याम नारायन यादव की उनके गांव झंगहा के गोपलापुर में जिला पंचायत प्रतिमा लगवाएगा। साथ ही उनके नाम से गांव में सड़क भी बनाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं सपा जिला महासचिव मनुरोजन यादव ने रविवार को यह एलान किया। वह शहीद को श्रद्धांजलि देने उनके घर गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने शहीद के पिता रामाज्ञा यादव से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह उनके साथ हैं। जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी, उसके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमें इस बात का संतोष है कि श्यामनारायन ने शहीद होने से पहले आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा जिला महासचिव द्वारा एक लाख की आर्थिक मदद उनके पिता को देने व प्रतिमा लगाने की घोषणा के बाद स्थानीय जिला पंचायत सदस्य दयानंद विद्रोही ने शहीद के नाम पर सड़क निर्माण की बात कहीं। इस पर मनुरोजन यादव ने इस बात का भी एलान कर दिया कि सड़क का निर्माण भी जिला पंचायत की तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें