फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पेशाब करने में स्टेशन अधीक्षक सस्पेंड

Tue, 23 Feb 2016 09:11 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पेशाब करने पर चौरीचौरा के स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि चंद मिनट पहले ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र अधिकारियों के साथ कैंट स्टेशन से छपरा तक निरीक्षण करने निकले थे। चौरीचौरा में उन्होंने प्लेटफॉर्म एक पर आदर्श रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार दिया। महाप्रबंधक अपने सैलून में चढ़े ही थे कि स्टेशन अधीक्षक को पेशाब लग गई। वह रेलवे ट्रैक के किनारे ही पेशाब करने लगे। उन्हें ऐसा करते महाप्रबंधक ने देख लिया।

इसके बाद उन्होंने गौरी बाजार में अधिकारियों को स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। थोड़ी ही देर बाद स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड होने की सूचना दे दी गई। कुछ ही देर में यह खबर महकमे में फैल गई और चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें