फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य कराने में प्रदेश सरकार विफल, हमारी पार्टी तेजी से उभर रही: शिवपाल

Thu, 07 Mar 2019 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुरियापार
विज्ञापन
शिवपाल सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि विकास कार्यों को कराने में प्रदेश की सरकार विफल साबित हो रही है। इस सरकार के पास विकास कार्यों के लिए कोई नीति नहीं है। 

विज्ञापन


वह धुरियापार चीनी मिल के समीप सकरदेईया गांव में पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश में मजबूती से उभर रही है। आगामी लोक सभा चुनाव में गठबंधन के बाद तय होगा कि हम कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। 

उन्होंने कहा कि धुरियापार चीनी मिल को चलाने, कम्हरिया पुल, बिड़हर घाट पर पुल का निर्माण हमने लिया था। मौजूदा सरकार का कोई नया काम नहीं दिखाई दे रहा है। जब हमारी सरकार थी तो नई सड़कों का निर्माण जोरों पर कराया गया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, दीपक मिश्रा, धीरज गुप्ता, अजीत मणि त्रिपाठी, राजनाथ यादव, श्रीराम यादव, हरेंद्र यादव, अनुपमा सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें