फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक और दो कारें भिड़ीं, एक ही परिवार के चार की मौत

Thu, 07 Mar 2019 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदारनगर
विज्ञापन
road accident - फोटो : File Photo
विज्ञापन

झंगहा के दुबियारी पुल के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे के वक्त पीछे से आ रही दो कारें भी ट्रक में जा भिड़ी। हादसा ट्रक का पहिया निकलने से हुआ। कार सवार घायल राहगीर की मदद से प्राइवेट अस्पताल चले गए। चर्चा है कि कार सवार कुछ लोग हादसे से घबराकर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


गुलरिहा के अमवा गांव निवासी सुभाष (44) उनकी पत्नी द्रोपदी (42), पिता रामराज (60) और बच्ची बरखा (12) के साथ एक ही बाइक से तरकुलहा मंदिर दर्शन को आए थे। चारों शाम सात बजे के करीब घर लौट रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। अभी वह दुबियारी पुल के पास पहुंचे थे कि गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रहे ट्रक का पहिया निकल गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में जाकर बाइक से टकरा गया। 

हादसे में सुभाष, द्रोपदी, रामराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बरखा गंभीर रूप से घायल हो गई। बरखा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक और ट्रक में टक्कर होने से पीछे से आ रही दो कार भी ट्रक से जा भिड़ीं। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल कार सवार किसी निजी अस्पताल में चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें