फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने को खोला जाएगा संयुक्त कमांड कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने को खोला जाएगा संयुक्त कमांड कार्यालय
- कश्मीर में बदले हालात को लेकर लिया गया फैसला
- एसएसपी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर गहन विचार विमर्श किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ शनिवार को पुलिस लाइंस में बैठक की। इस दौरान सुरक्षा पर विचार विमर्श कर आपात स्थिति से निपटने की कार्ययोजना तैयार की गई। फैसला लिया गया कि आपात स्थिति से निपटने को सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त कमांड आफिस स्थापित किया जाएगा। साथ ही एसएसपी ने आपात स्थित आने पर अलग-अलग एजेंसियों की भूमिका बताकर सभी की जिम्मेदारी तय की।
भारत-नेपाल की खुली सीमा होने की वजह से गोरखपुर पुलिस के सामने आंतरिक सुरक्षा हमेशा से चुनौती रही है। कश्मीर पर फैसले के बाद अफसर इसे और गंभीरता से देख रहे हैं। बैठक में एयरफोर्स, एसएसबी, जीआरपी, आरपीएफ, एसटीएफ, एटीएस तथा गोरखपुर से लेकर नेपाल सीमा तक सक्रिय रहने वाली विभिन्न खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि शासन 15 अगस्त तक तो चौकसी बरतने का आदेश पहले ही दे चुका है। पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। इसे लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें दूसरी एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने भी सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए। विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों से मिले सुझाव के आधार पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें