विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में सोमवार को रामोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। इसमें आकर्षण का केंद्र भगवाधारी जूनियर योगी बना उत्कर्ष यादव रहा। जो उनके ही अंदाज में चल रहा था।
विश्व हिंदू परिषद की तरफ से रामजन्मोत्सव का कार्यक्रम पूरे गोरक्ष प्रांत में अलग-अलग तिथियों में मनाया गया। उसी परिप्रेक्ष में सोमवार को गोरखपुर में इसका आयोजन किया गया। इसके तहत एक शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान श्रीराम की तस्वीर रखी थी। आगे युवक केसरिया गमछा गले में डाले हुए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा हरिओम नगर स्थित वैष्णवी लान से शुरू होकर चेतना तिराहा, गोलघर, गणेश तिराहा होते हुए वैष्णवी लान में आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में योगी बना युवक उत्कर्ष यादव सरस्वती विद्या मंदिर में दसवी में पढ़ता है। योगी आदित्यनाथ की तरह से भगवा वस्त्र पहने लोगों के बीच ऐसे चल रहा था माने सीएम आदित्यनाथ चल रहे हों। जिधर से यात्रा की गुजरी लोगों ने एक नजर उसे जरूर देखने की कोशिश की। शोभा यात्रा के पूर्व उपस्थित लोगों को विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रदीप पांडेय ने संबोधित किया।
शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, मेयर सत्या पांडे, अंजू चौधरी, श्याम विहारी अग्रवाल, धन्नजय सिंह, माया गुप्ता, विजय खेमका, पुष्पदंत जैन, पद्मा गुप्ता, ओमप्रकाश, मुकेश खांडेकर, वैरिष्टर, शिवशंकर, अजीत, रिचा वर्मा, सुनीता शर्मा, गीता त्रिपाठी, आरती खेमका, अनुराग खेमका, पूजा वर्मा आदि मौजूद रहीं।