श्रीलंका से घूमने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को कुशीनगर में तबीयत खराब होने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान शनिवार की उनकी सुबह मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ आई थी। मौत के बाद महिला के पति एंबुलेंस से शव को लखनऊ लेकर चले गए।
श्रीलंका के कोलंबो निवासी केए डिसिल्वा अपने पति लोकुअडस सूर्यगे डान गुनापाल के साथ 19 नवंबर को भारत आई थीं। 21 की सुबह वह बनारस पहुंचीं। वहां से ट्रेन से बिहार प्रांत के बौद्ध गया घूमने गई थीं। पति के मुताबिक गया में ही तबीयत खराब हुई, मगर दवाएं लेने पर ठीक हो गईं। इसके बाद वे कुशीनगर्र आइं। 23 को कुशीनगर घूमने के दौरान ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। इसके बाद पति एक सरकारी अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
23 की रात 1:36 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती की गईं। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना देने के साथ शव को भेजने का इंतजाम किया गया।