फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गश खाक र गिरी छात्रा, देर से आई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर गश खाक र गिरी छात्रा, देर से आई एंबुलेंस
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही एथलीट मीट की 400 मीटर स्पर्धा में दौड़ लगाने वाली गोरक्षनाथ नर्सिंग स्कूल की छात्रा अर्चना अचानक गश खाकर गिर पड़ी। इस वजह से वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। आनन फानन में आयोजक मंडल की ओर से छात्रा को मैदान पर ही प्राथमिक उपचार देने के साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी गई। मगर जब एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तो सहायक नियंता डॉ. प्रवीन सिंह ने छात्रा को साथ लेकर विश्वविद्यालय के अस्पताल पर पहुंचे। वहां डॉक्टरों के बाहर होने सूचना मिली तो तत्काल छात्रा को गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय पहुंचाया। एसीएमएस डॉ. देवी प्रसाद ने बताया कि छात्रा के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

::: कोट
छात्रा के घायल होते ही सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद सहायक नियंता ने उसे गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय पहुंचाया। छात्रा स्वस्थ है। - प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, अध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें