फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन पांच से
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को सात फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन 5, 12, 19, 26 जुलाई और 2, 9 एवं 16 अगस्त को गांधीधाम से शाम 5.40 बजे चलकर भचाऊ, सोमाखियाली, धोंगध्रा, अहमदाबाद, दूसरे दिन नाडियाड, दाहोद, रतलाम, भवानी मण्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर, हिन्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं., कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, तीसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर से सुबह 6.55 बजे छूटकर नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, रतनपुर, सुल्तानगंज के रास्ते भागलपुर रात 8.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा स्पेशल ट्रेन 8, 15, 22, 29 जुलाई, 5, 12 एवं 19 अगस्त प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 5.15 बजे छूटकर तीसरे दिन गांधीधाम सुबह 8.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें