फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन

Wed, 01 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने गर्मियोें की छुट्टियों को देखते हुए मुंबई, आनंद विहार और छपरा के लिए अतिरिक्त साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ और कामाख्या के लिए पहले से चल रही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई के लिए सुपरफास्ट जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी (02597) पहली अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 8:25 बजे रवाना होगी, जो बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल होते हुए दूसरे दिन 12:15 बजे मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02598 दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से दोपहर 2:20 बजे चलेगी और गोरखपुर शाम 6:45 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से छपरा-आनंद विहार के बीच चलने वाली गाड़ी (05101) छपरा से दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक रविवार शाम चार बजे रवाना होगी और बलिया, मऊ, आजमगढ़, फैजाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 11.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05102 तीन अप्रैल से 26 जून तक हर सोमवार को आनंद विहार से दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें साधारण श्रेणी के 19, 02 एसएलआर/एसएलआरडी क्षेणी के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


जयपुर,  कामख्या की ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच 
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जयपुर, लखनऊ और कामाख्या की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 19715/19716 जयपुर-लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में तीन से 28 फरवरी तक जयपुर से तथा चार फरवरी से एक मार्च तक लखनऊ से एसी सेकेंड और थर्ड क्लास के एक-एक कोच अस्थाई रूप से लगाए जाएंगे। इसी तरह से 19709/19710 जयपुर-कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस में 30 जनवरी से 27 फरवरी तक जयपुर से तथा दो फरवरी से दो मार्च तक कामाख्या से एसी थर्ड क्लास का एक-एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें