फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की आगोश में लिपटा रहा शहर

Wed, 01 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी ने किया लोगों को परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के करवट बदलने के बाद मंगलवार को भी शहर ठंड की आगोश में रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में काफी संख्या में लोग दिन में ही अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मंगलवार की सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत से ज्यादा रहने के कारण वातावरण में काफी नमी बनी रही। तकरीबन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से गलन बढ़ती चली गई। इस दौरान न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री और अधिकतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार वातावरण में काफी नमी होने से लो क्लाउड की स्थिति बन रही है। इस कारण सुबह से लेकर रात तक गलन बनी रही। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और बादल भी रहेंगे। चार फरवरी को फिर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें