मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बलिया जाते समय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान उनसे मिलने बड़ी संख्या में पार्टी के नेता पहुंचे। उन्होंने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर सात मिनट के ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव, मनुरोजन यादव, जयप्रकाश यादव आदि से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय नेताओं से एमएलसी चुनाव के बारे में बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि पार्टी सपा प्रत्याशी के साथ मजबूती से लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-शहर सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। पंचायतीराज व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामसभा गौरव पुरस्कार और पंचायत सशक्तीकरण योजना शुरू की गई है।
सीएम से मिलने पहुंचने वालों में अंबिका चौधरी, राजमती निषाद, बिंदा देवी, रजनीश यादव, रामदरश विद्यार्थी, जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, प्रहलाद यादव, रामनगीना साहनी, कीर्तिनिधि पांडेय, अमरेंद्र निषाद, मनोज यादव, राजकुमारी देवी आदि थे।