फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, सिपाही घायल , छह पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

भटहट/गुलरिहा। गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे के बड़हरिया में शुक्रवार रात पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर तस्करों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पत्थर भी चलाए। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेेकर छह गोवंशीय बरामद किया है।
विज्ञापन

भटहट चौकी इंचार्ज विनोद सिंह को शुक्रवार रात 12 बजे गोवंशीय के तस्करी की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान कस्बे के दलाल चौराहे पर एक पिकअप आती दिखी। रोकने के प्रयास पर चालक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पीछा करने पर तस्कर पत्थर चलाने लगे। इस दौरान सिपाही दीपक घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगी। तीन किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने गाड़ी रोकी। इस दौरान एक तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। दूसरा पानी में कूद गया। उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान कुशीनगर जिले के पडरौना, सिक्टोलिया निवासी बाबू आलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें