ईस्ट जोन उत्तर प्रदेश स्टेट प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता: क्वार्टर फाइनल मेें भी यूपीबीए के खिलाड़ियों को बढ़त
गोरखपुर। धरमपुर के लेविंस एकेडमी में चल रही दारा चंद्रा स्मारक ईस्ट जोन उत्तर प्रदेश स्टेट प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपीबीए के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सेमीफाइनल के टिकट के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। अंडर-19 एकल मुकाबले में यूपीबीए के राजन यादव, सिद्धार्थ मिश्रा वाराणसी के आकाश सिंह, लड़कियों में यूपीबीए की शिवांगी सिंह, गाजियाबाद की माही नरेश, यूपीबीए की मानसी सिंह, तनीषा सिंह ने जीत हासिल की। लड़कों के युगल मुकाबले में अभिनव शर्मा, बालकेशरी यादव, गोरखपुर के अयान खान और चंदन यादव, हरिओम यादव और लवजीत चौधरी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कियों में यूपीबीए की समृद्धि सिंह, शैलजा शुक्ला, गाजियाबाद की आयुषी सिंह और माही नरेश, प्रज्ञा सिंह और राधा ठाकुर, यूपीबीए की मयूरी यादव, तपस्विनी की जोड़ी ने जीत हासिल की। मिक्स डबल में तुषार गंगेजा, समृद्धि सिंह, प्रयागराज के राजन वर्मा और ऋचा यादव की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ।