फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिए में उतरा करंट, छह झुलसे

Wed, 12 Oct 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
करंट से झुलसा अजरुद्दीन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
बुधवार दोपहर ताजिए में करंट उतरने से छह लोग झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें आनन-फानन में सीएचसी चौरीचौरा में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी सीएचसी पहुंच गए और घायलों की स्थिति जानी। डीएम ने इलाज में लापरवाही न करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा के भैरो पिपरा में ताजिए का मिलन होना था। यहीं पर 14 फीट ऊंची ताजिया पहुंची तो ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गई, जिससे ताजिए में आग लग गई। इसी दौरान तेजी से उतरे करंट से अजरुद्दीन (21) झुलस गए। उन्हें बचाने के चक्कर में पांच और युवक अफजल (25), शाहिद अंसारी (24), रब्बुल (20), शहजादे (21), जियाउल (25) भी चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को चौरीचौरा सीएचसी ले जाया गया। घायलों को देखने के लिए पूर्व विधायक शारदा देवी, मुन्नल लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्याम मिलन यादव आदि भी पहुंचे थे।  करतब दिखाने के दौरान राहगीर घायल जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के सामने ताजिए की जुलुस में युवकों द्वारा करतब दिखाने के दौरान एक राहगीर घायल हो गया। मरकरी फूटने से कांच के टुकड़े उसके गर्दन में जा चुभी। उसे पीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चिउटहा गांव की ताजिया पुलिस चौकी जंगल कौड़िया के सामने से गुजर रही थी। युवक मातमी जुलूस में करतब और मातम मानते जा रहे थे कि मरकरी अचानक फूट गई और उसके टुकड़े वहीं से गुजर रहे ओमप्रकाश यादव के गर्दन में जा चुभे। इससे माहौल बिगड़ने लगा, मगर पुलिस ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें