फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों की कलाई पर बंधी बहनों के स्नेह की डोर

Thu, 18 Aug 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
भाई काो राखी बांधती बहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई-बहन के स्नेह भरे रिश्ते का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन गुरुवार को हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। भाईयों ने भी बहनों को नेग और उपहार देने की संस्कार भरी रवायत पूरी की। बहुत सी बहनों ने व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से त्यौहार मनाया। इस मौके पर शहर में कई आयोजन भी हुए।
विज्ञापन


त्यौहार को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल था। बड़े सबेरे ही दुकानदार दुकानों पर राखी सजा कर ग्राहकों का इंतजार करने लगे। मिठाइयों की दुकानों को भी खास ढंग से सजाकर दुकानदार ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लग गए। आठ बजते-बजते दुकानों पर भीड़ लगने लगी। चूंकि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 3:01 मिनट तक था, सो राखी मिठाई खरीदने का सिलसिला करीब ढाई बजे तक चलता रहा। उधर चूंकि मुहूर्त की शुरुआत सुबह 5:35 मिनट से ही हो गई थी, इसलिए राखी बांधने और बंधवाने का दौर भी बड़े सबेरे से ही शुरू हो गया।

बहनें थाली में राखी, मिठाई और रोली लेकर भाईयों के सामने बैठीं। पहले उन्होंने राखी बांधी, फिर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। भाईयों ने उपहार और नेग देकर अपना संस्कार पूरा किया। बहुत से भाई बहनों के घर और बहनें भाईयों के घर पहुंचीं और राखी की परंपरा निभाई। इसे लेकर छुट्टी का दिन होने के बावजूद शहर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।  राखी से दृष्टिबाधित बहनों को दी नई उम्मीद  रक्षाबंधन पर ‘नई उम्मीद’ संस्था के सदस्यों ने राजकीय स्पर्श बालिका इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर दृष्टिबाधित छात्राओं के बीच फल और मिठाई का वितरण किया और राखी बंधवाकर उन्हें नई उम्मीद दी। राखी बांधते वक्त छात्राओं के चेहरे पर पर्व का उल्लास साफ तौर पर देखा और महसूस किया गया। संस्था के सदस्य जिला कारागार भी पहुंचे और निराश्रित महिला कैदियों से भी राखी बंधवाई। इस दौरान कैदियों को साड़ी उपहार में दी गई। राखी बंधवाने वालों में संस्था के महासचिव मारकंडेय मणि त्रिपाठी, रजनीश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, देवी प्रसाद गुप्ता, सुनीता सिंह, मनीष सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद टिबड़ेवाल, विनोद मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें