फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन के रूप में चल रही भाजपा की तिरंगा यात्रा

Thu, 18 Aug 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
सांसद अाद‌ित्‍यनाथ ‌त‌िरंगा यात्रा की शुरुअात करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा द्वारा 16 अगस्त से शुरू की गई तिरंगा यात्रा को पार्टी ने मिशन के रूप में लिया है। सदर सांसद की अगुवाई में हो रहे आयोजनों के एक -एक गतिविधियों की जानकारी पार्टी मुख्यालय भेजी जा रही है। आयोजन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट के साथ ही उसके कई फोटो ग्राफ भी मेल पर लोड किया जा रहा है। सांसद के मेल से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में बैठा एक व्यक्ति पूरे ब्योरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय कार्यालय को भेज रहा है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा तहत कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 70 उपलब्धियों का पत्रक जनता के बीच दे रहे हैं। कार्यकर्ता शहीदों के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उनको सम्मानित कर रहे हैं। जहां पर शहीदों की मूर्तिंयां लगी हैं उन पर पुष्प अर्पित करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 तक चलेगा। समापन शहीद स्थली डोहरिया में होगा।
मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक तिरंगा यात्रा से संबंधित जो भी कार्यक्रम हो रहा है उसको मेल पर अपलोड किया जा रहा है। उसे दिल्ली कार्यालय में बैठे पार्टी के शीष्र पदाधिकारियों सहित अन्य बड़े नेताओं के मेल पर भेजा जा रहा है। अगर उन्हें कहीं कोई बात समझ में नहीं आई तो उसके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। यही वजह है कि एक -एक फोटो और कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें