फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार रहा राखी का बाजार, त्यौहार आज 

Thu, 18 Aug 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
राखी खरीदती युवत‌ियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को इसकी तैयारी पूरे रौ में दिखी। राखी का बाजार इस कदर गुलजार रहा कि शहर के बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। बहनें भाईयों की कलाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी तलाशने मेें जुटी रहीं। राखी बांधने के साथ भाईयों का मुंह मीठा की रस्म अदायगी के चलते मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


राखी और मिठाई के दुकानदारोें ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सड़क तक दुकानें सजा रखी थीं। राखी और मिठाई खरीदने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। डोरेमन, छोटा भीम जैसे कार्टून किरदारों की राखियों के प्रति बच्चों का विशेष आकर्षण दिखा। बहुत सी बहनों ने ब्रेसलेट के आकार में बिक रहीं सोने और चांदी की राखियां भी खरीदीं। इसमें सोने-चांदी के साथ रेशम के धागों का भी प्रयोग किया गया है, जिसकी रक्षाबंधन में आध्यात्मिक महत्ता है।

स्वर्ण व्यवसायी उत्तम वर्मा बताते हैं कि सोने के मुकाबले चांदी की राखियों की विशेष डिमांड है। राखी और मिठाई की खरीदारी का सिलसिला चूंकि रक्षाबंधन के दिन भी रहेगा, इसे देखते हुए दुकानदार बृहस्पतिवार को तड़के से ही दुकान सजाने की तैयारी में हैं।  शुभ मुहूर्त सुबह 5:34 से दोपहर 3:01 बजे तक आचार्य पं. शरद चंद मिश्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को सूर्योदय सुबह 5 :34 मिनट पर और पूर्णिमा तिथि का मान दोपहर 3:01 बजे तक है। इसमें भद्रा आदि का कोई कुयोग नहीं है। इसलिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:34 से लेकर दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें