फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोगों का होगा सम्मान

Wed, 17 Aug 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गुरुंग तिराहे से भाजपा के त्रिरंगा यात्रा को रवाना करते सदर सांसद आदित्यनाथ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने तथा देशवासियों के मन में देशभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा पूरे देश में प्रधान मंत्री के निर्देश पर एक साथ प्रारंभ हुई है।
विज्ञापन


ये बातें महंत आदित्यनाथ ने तीन स्थानों पर तिरंगा यात्रा को प्रारंभ करने के बाद कही। उन्हाेंने कहा कि तिरंगा यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। इसका अंतिम पड़ाव डोहरिया कला होगा। जहां पर 23 अगस्त को शहीद स्थली पर पुष्पांजलि और शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

बुधवार को 11 बजे महंत आदित्यनाथ ने एवं भाजपा क े जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने चरगांवा विकास खंड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। महानगर में कारगिल शहीद गौतम गुरूंग की मूर्ति पर पुष्पांजलि के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। इसके अलावा खोराबार में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रमुख विपिन सिंह ने किया। कार्यक्रम में रामलक्ष्मण, सुरेश तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश निषाद, निरंकार तिवारी, रामभुआल निषाद, हरिशंकर सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश यादव, चंद्रशेखर यादव, नंदपाल, शेषनाथ यादव आदि थे। कार्यकर्ता शहीदों को दे रहे श्रद्धांजलि भौवापार मंडल के सेवई बाजार में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि जिसने देश की अस्मिता की खातिर अपना बलिदान दे दिया उनके परिवार के सम्मान से ही देश के सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित कर रहे हैं। यात्रा के समय मनोज शुक्ला, सुरेंद्र चौबे, रामप्रवेश सिंह, भागीरथी निषाद, कृष्णपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, अवनीश पांडेय, प्रफल्ल पांडेय, निरंकार त्रिपाठी, विपिन विश्वकर्मा, संजय त्रिपाठी, डीएन सिंह, छेदीलाल शर्मा, शशिकांत शुक्ला सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें