फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बाजार में छापा मारने गई पुलिसवालों को दुकानदारों ने पीटा, तोड़ा जिप्सी का शीशा

Thu, 08 Nov 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस और दुकानदार के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खीमपुर खीरी के भानपुरी खजुरिया में बुधवार दोपहर अवैध पटाखा बाजार में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। एक साथी को जीप में बैठाए जाने से भड़के दुकानदारों ने पुलिस वाहन पर पथरव कर शीशा तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आदर्श सिंह के सामने सिपाही सुनील कुमार को पीटा। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि संपूर्णानगर में 20 पटाखा दुकानदारों को लाइसेंस दिए गए थे, इनमें से 18 लोगों ने दुकानें भी लगाईं थीं। इस बार महंगापुर और खजुरिया के लिए एसडीएम ने कोई लाइसेंस नहीं दिया था।
विज्ञापन


ऐसे में महंगापुर वालों ने तो संपूर्णानगर में ही अपनी दुकानें लगाई थीं, मगर खजुरिया में मुनादी के बाद भी करीब 20 दुकानदारों ने बिना लाइसेंस अपनी-अपनी दुकानें सजा लीं। पुलिस टीम खजुरिया बाजार में जब इन अवैध दुकानों को हटवाने गई तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस ने एक दुकानदार को जीप में बैठाया, वैसे ही उन्होंने पुलिस वाहन घेरकर हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ को देखकर प्रभारी निरीक्षक दुकानदार और उसके माल को छोड़कर टीम सहित भाग निकले।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। सिपाही सुनील कुमार की तहरीर पर पटाखा कारोबारी अमित छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, हरविंदर छाबड़ा, जितेंद्र छाबड़ा को नामजद करते हुए और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी घनश्याम चौरसिया ने पुलिस कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि सिर्फ थाने का फोर्स होने के कारण किसी को पकड़ा नहीं जा सका। अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें